images/pk14.png

Bihar Job Update

Welcome To No. 1 Bihar Job Update official Portal

     

🧡 Bihar Post Matric Scholarship (Re-Open ) 2026-27 💚

 

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप ( Re-Open ) 2026-27 का ऑनलाइन आवेदन शुरू। पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें। ?

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना के अंतर्गत बिहार के पात्र SC, ST, BC और EBC वर्ग के विद्यार्थियों को मैट्रिक (10वीं) के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस Scholarship के लिए 2026 में दोबारा ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है

www.biharjobupdate.com

 

Important

 
  • योजना का नाम :- बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

  • शैक्षणिक सत्र :- 2026-27

  • विभाग :- शिक्षा विभाग, बिहार सरकार

  • लाभार्थी वर्ग :- SC, ST, BC एवं EBC

  • लाभ का प्रकार :- छात्रवृत्ति / शैक्षणिक सहायता

  • प्रथम आवेदन शुरू :- 15 जुलाई 2026

  • प्रथम आवेदन अंतिम तिथि :- 30 सितंबर 2026

  • पोर्टल दोबारा खुलने की तिथि :- 12 नवंबर 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि :- 30 नवंबर 2026

  • आवेदन Finalize करने की अंतिम तिथि :- 30 नवंबर 2026

  • Payment Mode :- DBT ( Direct Bank Transfer )

  • आवेदन प्रक्रिया :- ऑनलाइन

  • आधिकारिक वेबसाइट :-pmsonline.bihar.gov.in

   

Application Fee

 
    Fee: ₹00/-
  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए वैसे तो सरकार द्वारा नियम बनाया गया है की कोई फीस या चार्ज नहीं लेना है. यदि आप साइबर वाले से अप्लाई करवाते है तो कुछ तो चार्ज देना पड़ेगा 50 या 100 रूपया लेते है !

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 : ( पूरी जानकारी )

  
Bihar Scholarship 2026 official Website
    Note: अगर आप भी बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27: ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तथा आप भी बिहार के रहने वाले छात्र हैं जो केवल मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की है और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना ( पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप ) के तहत ऑनलाइन आवेदन करने का एक बार और मौका दिया है। इस योजना के तहत बिहार के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्र-छात्राओं को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है जिससे आप अपनी आगे कि पढ़ाई कर सकें ।

  • अगर आप भी बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का लाभ लेना चाहते हैं और पहले निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब दोबारा पोर्टल खोल दिया गया है जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी नए आवश्यक सूचना के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों में विलंब से नामांकन, परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी तथा अन्य कारणों से आवेदन करने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए PMS Portal को फिर से खोल दिया गया है। विद्यार्थी 12 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • नोटिफिकेशन के अनुसार विद्यार्थी 12 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं SC/ST एवं BC/EBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग पोर्टल उपलब्ध कराए गए हैं, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार सही पोर्टल से ही आवेदन करना होगा।

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 ( कोर्स और राशि )

  
Note :बिहार सरकार द्वारा प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं को उनके कोर्स के अनुसार अलग-अलग स्कॉलरशिप राशि दी जाती है। अगर आप भी बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी कोर्स के विद्यार्थियों को राशि मिलती है। इसमें मुख्य रूप कोर्स के अनुसार छात्रवृत्ति राशि दिया जाता है :
कोर्स स्कॉलरशिप राशि
इंटरमीडिएट ( 11वीं एवं 12वीं ) 2000
स्नातक (BA/B.Sc/B.Com) 5000
परास्नातक (MA/M.Sc/M.Com) 5000
ITI 5000
Polytechnic, Diploma 10000
व्यावसायिक पाठ्यक्रम ( Engineering / Medical ) 15000
B.Pharma / Nursing 10000
LLB / Professional Degree 15000

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 ( Eligibility Criteria )

  
Note :- अगर आप भी बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा
  • 👉 आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।

  • 👉 छात्र SC, ST, BC या EBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए।

  • 👉 : आवेदक 10वीं कक्षा/मैट्रिक पास होना चाहिए और 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ITI, स्नातक या स्नातकोत्तर आदि की पढ़ाई कर रहा हो।

  • 👉 परिवार की सालाना आय ₹3 लाख (SC/ST के लिए ₹2.5 लाख) रुपये से कम होनी चाहिए

  • 👉 छात्र के नाम से बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक (DBT) हो।

  • 👉 आवेदक किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में नियमित (Regular) छात्र होना चाहिए।

  • 👉आवेदन करने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।

  • 👉 आवेदक किसी मान्यता प्राप्त संबंधित कॉलेज एवं कोर्स PMS पोर्टल पर पंजीकृत/उपलब्ध होना चाहिए।

    • महत्वपूर्ण सूचना : अगर आप बिहार राज्य के निवासी है। और अन्य राज्यों में पढ़ाई रहे हैं तो छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं।

    बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 ( Required Documents )

      

    Documents :- बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए निम्न दस्तावेज तैयार रखें : यदि आप आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –

    Sl. No. Documents

    1.

    आधार कार्ड मोबाइल नंबर आधार से लिंक

    2.

    10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

    3.

    12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

    4.

    Graduation की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

    5.

    जाति प्रमाणपत्र

    6.

    निवासी प्रमाण पत्र।

    7.

    आय प्रमाण पत्र

    8.

    बोनाफाइड सर्टिफिकेट

    9.

    कॉलेज फीस रसीद

    10.

    बैंक पासबुक एवं DBT Seeded बैंक खाता

    11.

    ईमेल आईडी

    12.

    मोबाइल नंबर

    13.

    पासपोर्ट फोटो

    14.

    उम्मीदवार के हस्ताक्षर

      महत्वपूर्ण सूचना : अगर आप बिहार राज्य के निवासी है। और अन्य राज्यों में पढ़ाई रहे हैं तो छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं।

    बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए One Time Registration कैसे करें?

      
    • 👉 यदि आप बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए One Time Registration करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –

    • 👉 सबसे पहले आपको NSP (National Scholarship Portal) पर OTR (One Time Registration) करना जरूरी है। OTR बनाने के बाद ही आप PMS पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। OTR करने के लिए लिंक NSP OTR RAGISTRATION APPS डाउनलोड करें

    • 👉 डाउनलोड करने के बाद आप Apps को Install करें

    • NSP APPS
    • 👉 Install करने के बाद ‘Ragister’ पर क्लिक करें, यहाँ आपको सभी guidelines को पढ़ लेना है, फिर नीचे ‘I Agree to the following’ ऑप्शन पर Check box ✔️ करके ‘Next’ पर क्लिक करना है।।

    • NSP APPS
    • 👉आप जैसे ही Check box ✔️ करके ‘Next’ पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज ओपन होगा यहाँ पर फिर आपने Mobile Number डाल कर OTP डालना है, Image से Captcha Code डाल कर ‘Verify’ करें।

    • 👉इसके बाद अपनी eKYC करनी होगी, जिसके लिए अपना Aadhaar number डालें। Aadhaar number डालने के बाद Send OTP पर क्लिक करें। फिर आप OTP और कैप्चर डालकर ‘Next’ पर क्लिक करें।

    • NSP APPS
    • 👉 अब फिर आपके मोबाइल से कुछ permission मांगी जाएगी, इन्हे allow कर दें। इसके लिए आपके फ़ोन में दूसरी Apps ‘AdhaarFaceRD’ Install होनी चाहिए।

    • 👉 अब जैसे ही आपका फेस कैप्चर होगा आपकी पूरी जानकारी दिख जाएगी। फिर ‘Next’ पर क्लिक करने के बाद ‘I Agree’ पर क्लिक करें। आपको ‘Reference Number’ मिल जाएगा।

    • 👉 अब आपको ‘Login’ पर क्लिक करें। ‘Reference Number’ और OTP डाल कर next पर क्लिक करें।

    • 👉 अब आपको अपना eKYC Face Auth में आपको Not Verifed दिख रह होगा। ‘Proceed for Face Authentication’ पर क्लिक करें।

    • 👉 अंत में अब आपको Check box ✔️ करके proceed प्रोसीड पर क्लिक करें। फिर अपना फेस कैप्चर करें। जैसे ही आपका face capture हो जायगा। स्क्रीन पर आपका OTR number दिख जाएगा। इसे नोट कर लें।

    • 👉 अब आपको NSP (National Scholarship Portal) पर OTR करना जरूरी है। OTR बनाने के बाद ही आप PMS पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। OTR करने के लिए लिंक National Scholarship Portal (NSP) की वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज में ही आपको ‘Get your OTR’ के नीचे ‘Apply Now’ की ऑप्शन मिलेगी उस पर क्लिक करें।

    • 👉 अब आपको अपने आधार नंबर डाल कर, अपना OTR बना सकते हैं। आसान तरीका मोबाइल से आप कर सकते हैं। या फिर आप playstore से NSP OTR app डाउनलोड करके भी OTR बना सकते हैं।

    बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

      
    • 👉 यदि आप बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 Re-Open ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं

    • 👉 सबसे पहले Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन हेतु आप सभी विद्यार्थियो को आधिकारिक वेबसाइट कि होम पेज पर pmsonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।

    • 👉 होम पेज पर आने के बाद नीचे New Students Registration for (BCEBC 2026-27)’ के सेक्शन में अलग-अलग लिंक दिखेंगे आप अपने अनुसार ( Cast Wise ) लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

    • BC-EBC Login Page
    • 👉 क्लिक करने के बाद आपके सामने यहाँ पर ‘PMS (BC-EBC) Enrollment/Login (2026-27) का फॉर्म ओपन होगा। आपको आवेदन के लिए OTR नंबर डालना होगा, अगर आपके पास OTR नंबर नहीं है तो इसकी प्रोसेस ऊपर बता दी है।

    • Otrligin
    • 👉 जैसे ही OTR से आप लॉगिन करें। तो एक OTP आएगा उसे डालकर Login ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको popup में दिख जायेगा कि OTR की जानकारी NSP पोर्टल से उठा रहा है जिसके लिए अपना Adhaar Number, DOB डालें। और Submit करें।

    • Parsonal Details
    • 👉 अब नए पेज पर आने के बाद डिटेल्स को पढ़ लें, और ऊपर दी ‘Update Personal Details’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।

    • 👉 अब अपनी डिटेल्स को अच्छे से भरे, और ‘Save’ पर क्लिक करें।

    • 👉 अब आपको अपनी ‘Certificate Details’ पर क्लिक करना है, यहाँ पर जो भी डॉक्यूमेंट मांगे गए है उनको डाले, उनकी डेट्स को ध्यान से डाले। सभी documents अपलोड करने के बाद ‘Go to Home’ पर क्लिक करें।

    • 👉 अब निचे आने पर आपको अपना फोटो भी अपलोड करना होगा। फोटो के निचे अपलोड की ऑप्शन पर क्लिक करें और फोटो अपलोड करें। उसके बाद ‘Go to Home’ पर क्लिक करें।

    • 👉 अब आप Apply For Schoarship’ पर क्लिक करें, यहाँ मांगी गई डिटेल्स को अच्छे से भरे यहाँ पर आपसे कोर्स की सारी जानकारी मांगी जाएगी। जिसे आपको अच्छे से भरना होगा।

    • 👉 अब फिर निचे दी Preview ऑप्शन पर क्लिक करके एक बार अच्छे से फॉर्म को चेक करना है। अगर कुछ गलत भर दिया है तो ‘preview में नीचे edit की ऑप्शन भी है आप यहाँ से एडिट कर सकते हैं।

    • 👉 अगर preview में जानकरी सही है तो next पर क्लिक करें, यहाँ आपको decleration पर Check box ✔️ करना है। सभी को Check box ✔️ करने के बाद otp genrate करके OTP डालें। और Next पर क्लीक करें।

    • 👉 अब आप फिर नए पेज में आपको अपने डॉक्यूमेंट (Upload) करने होंगे। अपने डॉक्युमनेट के साथं Bonafide Certificate को कॉलेज से verify करवा कर अपलोड करें। साथ ही फीस की receipt की इमेज भी अपलोड करें।

    • 👉 अंत मे अब आप फिर जब सभी डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाए तो ‘Final Submit’ ऑप्शन पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

    👉 दोस्तों आज के इस लेख में हमनें आपको बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 Re-Open के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में सभी जानकारी को विस्तार से बताया है आशा करता हूं कि आपको यह लेख पसन्द आयेगा यदि आपको यह लेख पसंद आता है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

     
    biharjobupdate.com Website

    Bihar Job Update Latest Updates

    Using Important Links

    Telegram
    Facebook

    Apply Online (BC & EBC)

    Click Here

    Apply Online (SC & ST)

    Click Here

    Registration/Login

    Click Here | Click Here

    Application Status (BC & EBC)

    Click Status

    Application Status (SC & ST)

    Click Status

    Re-Open Notification 2026

    Click Here

    Join Our Telegram Page

    Click Here

    Official Website

    Click Here